लखीसराय, फरवरी 24 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के नया बाजार स्थित स्काई विजन पब्लिक स्कूल के खेल परिसर में सोमवार को जिला महिला फुटबॉल टीम का प्रशिक्षण शिविर विधिवत शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में पूर्व में आयोजित जिला महिला फुटबॉल लीग से चयनित महिला फुटबॉल खिलाड़ी सहभागिता कर रही हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य आगामी अंतर-जिला प्रतियोगिता के टीम को सुदृढ़ एवं प्रतिस्पर्धात्मक रूप से तैयार करना है। प्रशिक्षण शिविर डीएम मिथिलेश मिश्र के निर्देशानुसार स्काई विजन पब्लिक स्कूल के निदेशक बबलू शर्मा एवं जॉन मिल्टन पासवान के देखरेख में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर में पश्चिम बंगाल चंदन झा एवं कटिहार के प्रशिक्षक कंचन केसरी खिलाड़ी को प्रशिक्षण दे रहे हैं। ज्ञात हो कि आठ मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला फुटबॉ...