बदायूं, दिसम्बर 16 -- बदायूं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का कार्यालय वर्षों से किराये की बिल्डिंग में चलती आई है लेकिन अब किराये की बिल्डिंग से कार्यालय दूर होगा। स्वास्थ्य विभाग की सरकारी बिल्डिंग मिलेगी। जिला महिला अस्पताल में खाली बिल्डिंग में सामान शिफ्टिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। सोमवार को जिला महिला अस्पताल की पुराने वन स्टाप सेंटर की बिल्डिंग में सामान शिफ्टिंग का कार्य शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लिए वन स्टाप सेंटर की बिल्डिंग दे दी गई है। डीएम रोड़ स्थित किराये की बिल्डिंग में यह कार्यालय वर्षों से चल रहा था। अब वहां से खाली कराया जा रहा है। यहां कार्यालय जिला महिला अस्पताल की बिल्डिंग में चलेगा लेकिन बिल्डिंग सरकारी है। कर्मचारियों ने सोमवार को वाहनों से सामान लाकर इस बिल्डिंग में शिफ्ट कि...