बस्ती, सितम्बर 5 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिला महिला अस्पताल की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीएमएस और बाल रोग विशेषज्ञ के बीच हुए विवाद के बाद अस्पताल में उठा तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों पक्ष अपनी बात को उच्चाधिकारियों तक पहुंचा कर स्वयं को सही साबित करने का प्रयास कर रहे है तो इस विवाद का असर अस्पताल के माहौल पर पड़ रहा है। अब एक गायनाकॉलोजिस्ट ने त्यागपत्र दे दिया है तो दूसरी चिकित्सक लंबे अवकाश पर चली गई हैं। इसके पहले विवाद बाद बाल रोग विशेषज्ञ पहले ही अवकाश पर चले गए हैं। ऐसे में अस्पताल की दुश्वारियां बढ़ने लगी हैं। जिला महिला अस्पताल में डॉ. निधि सोनी ने त्यागपत्र दे दिया। यह त्यागपत्र प्रभारी सीएमएस डॉ. सुधांशु को दिया। इस समय सीएमएस अवकाश पर हैं और प्रभारी डॉ. सुधांशु के पास है। डॉ. निधि सोनी के त्यागप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.