बांदा, फरवरी 8 -- बांदा संवाददाता। जिला समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ब्रृजेश सिंह पटेल ने प्रदेश नेतृत्व के अनुमोदन से जगनायक यादव को सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का महासचिव मनोनीत किया है। उनकी नियुक्ति पर सपा जिला कार्यालय में आयोजित मासिक समीक्षा बैठक के दौरान उनका माल्यार्पण से स्वागत किया गया। विधायक विश्वभर सिंह यादव, सांसद प्रतिनिधि शिवशंकर सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष डा. मधुसूदन कुशवाहा, पूर्व राष्ट्रीय सचिव संदीप यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...