घाटशिला, दिसम्बर 4 -- घाटशिला,संवाददाता। जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू और जिला मत्स्य पदाधिकारी अलका पन्ना की देखरेख में बुरुडीह डैम में बुधवार को 80 हजार मछली का जीरा छोड़ा गया। जिला मत्स्य पदाधिकारी ने बताया कि मछली के जीरा में 25 हजार ग्रास कार्प और 55 हजार आइएमसी जिसमें रोहू, कतला व मिरकाल शामिल हैं। जिला परिषद सदस्य ने बताया कि प्रतिवर्ष बुरुडीह डैम में मत्स्य विभाग द्वारा मत्स्य अंगुलिका छोड़ी जाती है। इससे स्थानीय लोगों में रोजगार सृजन हुआ है। इसके आलावा विभाग से सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाता है। जिप सदस्य ने कहा कि बुरुडीह डैम में मछली पालन होने से यहां के दर्जनों लोगों को रोजगार मिलते हैं, इसे लेकर लोग भी स्थानीय स्तर पर मेहनत करते हैं, लेकिन सरकार की ओर से जो लोगों को रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है वह काफी सराह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.