कौशाम्बी, दिसम्बर 2 -- जिला मजिस्ट्रेट डॉ. अमित पाल शर्मा ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम अन्तर्गत मंगलवार को छह लोगों को जिलाबदर करने का आदेश दिया है। इसमें साहिल पुत्र शकील निवासी सालेपुर थाना करारी को तीन माह, तौसीफ उर्फ शाहिद पुत्र तौफीक निवासी पारा हसनपुर थाना करारी को दो माह, डीके सरोज निवासी बरई बंधवा थाना करारी को छह माह, निशान्त मौर्या पुत्र गुलाब मौर्या निवासी जवई पड़री थाना मोहम्मदपुर पइंसा को तीन माह, सूरजदीन सरोज पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी अफजलपुरवारी थाना मोहम्मदपुर पइंसा को दो माह के लिए एवं अखिलेश पाण्डेय पुत्र देवमुनि पाण्डेय ग्राम रमसहाईपुर थाना मोहम्मदपुर पइंसा को तीन माह के लिए जिलाबदर किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट की कार्रवाई से आरोपियों में हड़कम्प मच गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...