जौनपुर, फरवरी 4 -- डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र के हबुसही ग्राम सभा के कोटेदार के विरुद्ध पूर्ति निरीक्षक की रिपोर्ट पर कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई खाद्य वितरण में अनियमितता मिलने पर की गई। जांच अधिकारी पूर्ति निरीक्षक केराकत बलवंत सिंह ने बुधवार को दिन में 12 बजे दुकान का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में दुकानदार मौके पर उपस्थित मिला और दुकान खुली पाई गई। दुकान पर न तो साइन बोर्ड लगा था न तो लाभार्थियों की सूची थी। टोल फ्री नंबर भी अंकित नहीं था। स्टॉक बोर्ड, रेट बोर्ड और विभागीय सूचनाएं यथास्थान पर प्रदर्शित नहीं पाई गई। मौके पर स्टॉक में 15 कुंतल 57 किलो चावल, 10 कुंतल 18 किलो गेहूं तथा 15 किलो चीनी कम पाई गई थी। जांच में कोटेदार की दुकान से मात्र दो बोरी गेहूं एवं तीन बोरी चावल बरामद किया गया। निरीक्षण के समय 259 कार्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.