जमुई, नवम्बर 29 -- जमुई, नगर संवाददाता। जिला भू-मापक अमीन संघ, जमुई का 18वां स्थापना दिवस शुक्रवार को स्थानीय चिल्ड्रन पार्क, सिरचंद नवादा में उत्साहपूर्वक मनाया गया। समारोह उपरांत संघ की आम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों में कार्यरत एवं निजी अभ्यासरत अमीनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। बैठक का संचालन जिला महासचिव पवन कुमार सिंह ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में सभी अमीनों के बीच एकता एवं आपसी सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संघ की मजबूती अमीनों की एकजुटता और परस्पर सामंजस्य पर निर्भर है। जिला अध्यक्ष मुरारी सिंह ने नवनिर्वाचित सरकार से निजी अमीनों के पंजीकरण की व्यवस्था लागू करने और बेरोजगार अमीनों को आर्थिक भत्ता देने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि भू-मापन कार्य विकास की आधारशिला है, इसलिए अमीनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.