पूर्णिया, मार्च 19 -- पूर्णिया। भारतीय जनता पार्टी की जिला कमेटी का विस्तार किया गया। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मनोज सिंह ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल एवं संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसानिया के निर्देशानुसार अपनी नई टीम का गठन किया है। इसमें कुछ पुराने चेहरों पर पुन: भरोसा जताया गया है तथा कुछ नए लोगों को भी इसमें सम्मिलित किया गया। राम नारायण मेहता, ज्ञानेंदु शेखर, अर्चना साह, क्रांति देवी, रेणु झा, राजेश मेहता, अंगद मंडल एवं राजेश रंजन को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। वहीं महामंत्री के रूप में अरुण राय पुलक, संजय पोद्दार एवं संजीव सिंह को दायित्व दिया गया है। साथ ही झंटू उराव, राजीव कुमार पांडेय, चंद्रकला देवी, सचिन राय, मीनाक्षी सिन्हा, नुतन गुप्ता, प्रीति झा को मंत्री के रूप में मनोनीत किया गया है। श्रीहरे कृष्ण यादव ...