नोएडा, मई 8 -- नोएडा। जिला अंडर-19 बास्केटबॉल प्रतियोगिता में गुरुवार को कई मुकाबले खेले गए। सेक्टर-75 स्थित ग्लोबल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित प्रतियोगिता के पहले दिन ज्यादातर मुकाबले एकतरफा रहे। ड्रिबल ड्रिल्स एकेडमी बास्केटबॉल एकेडमी की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में शिव नादर स्कूल ने गौतमबुद्ध कॉलेज को एकतरफा मुकाबले में 44-16 से हराया। एपीएस ने मंथन स्कूल को 28-10 से मात दी। मयूर स्कूल ने पीडब्ल्यूएस को 48-16 से शिकस्त दी। लोटस वैली और मंथन स्कूल के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। मंथन स्कूल ने यह मुकाबला 26-24 से अपने नाम किया। एमिटी ने नवजीवन स्कूल को 32-12 से हराया। आखिरी मुकाबले में मयूर ने मंथन स्कूल को 44-12 से मात दी। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले शनिवार को खेले जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.