भागलपुर, दिसम्बर 18 -- भागलपुर। जिला बाल संरक्षण इकाई के तहत संचालित पर्यवेक्षण गृह के लिए पोस्ट एजुकेटर, योगा टीचर, रसोइया और नाइट वॉचमैन सह हेल्पर के रिक्त पदों पर चार आवेदकों का नियोजन किया गया है। चार सदस्यीय समिति ने इंटरव्यू के बाद आवेदकों की मेधा सूची प्रकाशित की है। यह सूची तीन साल के लिए मान्य है। जैसे-जैसे रिक्तियां मिलेंगी, रिक्त पदों पर योग्य आवेदकों का नियोजन किया जाएगा। इकाई द्वारा भर्ती अगस्त में निकाली गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...