नैनीताल, मार्च 18 -- नैनीताल, संवाददाता। जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए मंगलवार को टेंडर वोट डाले गए। इस दौरान कुल 34 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। आज बुधवार को होने वाले चुनाव में चार पदों के लिए कुल 274 मतदाता मतदान करेंगे। मतगणना के बाद परिणाम भी इसी दिन घोषित किए जाएंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी नीरज साह ने बताया कि मतदान करने वाले कुछ अधिवक्ताओं की ओर से जरूरी कार्य से बाहर जाने के आवेदन किए गए थे, जिसके आधार पर एक दिन पहले टेंडर वोट डाले गए। उन्होंने बताया कि जिला बार के विभिन्न पदों के लिए चुनाव का समय बुधवार को सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। सह-चुनाव अधिकारी संजय सुयाल ने बताया कि संघ में कुल 274 मतदाता पंजीकृत हैं। बुधवार सुबह 10 बजे से बार कक्ष में मतदान प्रक्रिया शुरू की जाएगी। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.