संभल, फरवरी 3 -- एल्डर्स कमेटी जिला बार एसोसिएशन की सोमवार को बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में नामांकन कराने वाले सदस्यों के प्रपत्रों की जांच की गई एंव कोई भी आपित्त किसी भी सदस्य के विरुद्ध तीन बजे तक नहीं आई। सभी नामांकित सदस्यों के प्रपत्र सही पाये गए। एल्डर्स कमेटी द्वारा सर्वसम्मति से एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की घोषणा एवं निर्वाचित सदस्यो की घोषणा का निर्णय लिया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुनिल कुमार, संयुक्त सचिव दानिश अली, मुकेश, वीरेन्द्र सैनी, अंकेक्षण रविराज सिंह चाहल, सदस्य कार्यकारिणी फलक नाज, मोहम्मद उवैश आलम, सूरज सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इसके अतिरिक्त बाकी सभी पदों पर चुनाव की घोषणा 10 फरवरी सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक रहने की घोषणा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.