कानपुर, फरवरी 4 -- कानपुर दक्षिण। जाजमऊ पुलिस ने कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला बदर के आरोपित दिलशाद खान उर्फ भूरे को शहर की सीमा से बाहर कर दिया। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपित लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है। उसके खिलाफ मारपीट, धमकी, अवैध असलहा रखने समेत कई मुकदमे हैं। बार-बार चेतावनी और कार्रवाई के बावजूद उसकी गतिविधियों में कोई सुधार नहीं हुआ। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल के आदेश पर आरोपित पर छह माह के लिए जिला बदर की कार्रवाई की गई है। आरोपित को फोर्स की मौजूदगी में शहर की सीमा से बाहर उन्नाव के गंगाघाट इलाके तक छोड़ा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.