उरई, जनवरी 21 -- उरई। जिला बदर अपराधी को जिले में पाए जाने पर पुलिस ने उसको पकड़ कर उसके खिलाफ कार्रवाई की। गोहन थाना के उप निरीक्षक विशाल शर्मा को मुखबिर की सूचना पर पवन निवासी ग्राम बदनपुर थाना गोहन को गिरफ्तार कर लिया। जब उसकी जानकारी की गई तो पता चला कि वह व्यक्ति जिला बदर चल रहा है और वह जिले की सीमा में पाया गया। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया। जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। इसको लेकर पुलिस ने पकड़े गए जिला बदर अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...