आरा, दिसम्बर 15 -- आरा। निज प्रतिनिधि जिला फुटबॉल संघ की ओर से आयोजित जिला फुटबॉल लीग मैच का उद्घाटन पिरौटा खेल मैदान में हुआ। उद्घाटन संदेश विधायक राधा चरण सेठ ने किया। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष राममूर्ति प्रसाद ने की। विशिष्ट अतिथि संघ के पुष्पेंद्र सिंह, पूर्व खिलाड़ी लाल शरण सिंह, मक्कू गुप्ता आदि मौजूद थे। मंच संचालन फुटबॉल संघ के संरक्षक अशोक मानव ने किया। उद्धघाटन मैच शाहाबाद हीरोज बनाम आदर्श क्लब बिहिया के बीच खेला गया। खेल समाप्ति तक दोनों टीम बराबरी पर रहीं और मैच ड्रॉ हुआ। पूर्व में लीग के संयोजक वीर बहादुर यादव ने विधायक को सम्मानित किया। अध्यक्ष राममूर्ति प्रसाद को कार्यालय सचिव डॉ रंजन कुमार सिंह और पुष्पेंद्र सिंह को जिला फुटबॉल संघ भोजपुर के संरक्षक लाल बहादुर लाल ने सम्मानित किया। लाल शरण सिंह को सम्मानित आदर्श फुटबॉल क्लब ...