आरा, दिसम्बर 16 -- आरा, निज प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के पिरौटा खेल मैदान में खेले जा रहे जिला फुटबॉल लीग 2025-26 के लीग मैच के तीसरे दिन का पहला मैच गड़हनी फुटबॉल क्लब बनाम आदर्श फुटबॉल क्लब बिहिया के बीच खेला गया। अंत तक दोनों टीम कोई गोल नहीं कर सकी और मैच ड्रॉ रहा। निर्णायक के रूप में सुजीत कुमार सिंह, नंद गोपाल सिंह, राहुल सिंह, धर्मेश उपाध्याय और रंजन सिंह थे । दूसरा मैच सिंह फुटबॉल क्लब उदवंतनगर बनाम आरा एरो के बीच खेला गया। इस मैच में आरा एरो की टीम 2-1 से जीत दर्ज की। इस मैच के निर्णायक के रूप में नंद गोपाल सिंह, सुजीत सिंह, धर्मेश उपाध्याय एवं डॉ रंजन कुमार सिंह थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...