बांका, फरवरी 9 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। रविवार को जिले में जिला फुटबॉल संघ की आम सभा में महत्वपूर्ण फेरबदल हुआ है। इस बैठक के दौरान सर्वसम्मति से उदयन कुमार को संघ का नया अध्यक्ष संजीव कुमार सिन्हा को सचिव और प्रमोद कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया।यह निर्णय जिले में फुटबॉल के विकास के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। इस दौरान दोनों नए पदाधिकारियों ने अपने कार्यकाल के दौरान फुटबॉल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और समर्पण की बात की है। बैठक में एक और महत्वपूर्ण घोषणा की गई, जिसके तहत आगामी 22 फरवरी से जिले के आरएमके मैदान में सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। यह लीग जिले के फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होगा, जहां उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। आगामी लीग को लेकर संघ के सभी सदस्य उत्साहित हैं...