उन्नाव, फरवरी 18 -- उन्नाव। जनपद की 16 स्वास्थ्य इकाइयों में कार्यरत बीपीएमयू (ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजमेंट यूनिट) स्टाफ ने जिला कार्यक्रम प्रबंधक (एनएचएम) इंतजार अहमद सिद्दीकी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को लिखित शिकायत भेजी है। स्टाफ के मुताबिक जिला कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा उनकी बेज्जती करना, अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करना और सक्षम अधिकारियों के सामने उनकी छवि धूमिल करना दैनिक कार्य हो गया है। इससे स्वास्थ्य सेवायें प्रभावित होने के साथ कर्मचारियों का मनोबल गिर रहा है। स्टाफ ने सीएमओ को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाई करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...