मोतिहारी, फरवरी 6 -- मोतिहारी। आईएमए हॉल, रेड क्रॉस भवन, मोतिहारी के सभागार में जिला प्राथमिक शिक्षक संघ मोतिहारी (पूर्वी चम्पारण) का शिक्षक सम्मेलन सह जिला कार्यकारिणी का चुनाव प्रदेश अध्यक्ष जयराम सिंह शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। देवानंद दुबे अध्यक्ष व संतोष कुशवाहा प्रधान सचिव निर्वाचित हुए। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव दिनेश कुमार सिंह ने नवगठित जिला कमिटी को शुभकामनायें भेज कहा कि शिक्षक संघ शिक्षकों के स्नातक प्रमोशन, काल बद्ध प्रोन्नति, वेतन निर्धारण, प्रधान शिक्षकों के मूल वेतन में बढ़ोतरी, स्थानांतरण समेत सभी जायज मांगो की लड़ाई में शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार शिक्षकों की मांगे पूरी करें अन्यथा राज्य संघ आंदोलन के लिए विवश होगा। प्रदेश अध्यक्ष जयराम सिंह शर्मा ने कहा कि शिक...