जमशेदपुर, जनवरी 30 -- जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल, अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी समेत जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों की स्मृति में शहीद दिवस के मौके पर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शहीदों का स्मरण किया। उपायुक्त ने इस मौके पर कहा कि आज देश के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले वीर शहीदों के प्रति हमें अपनी कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर है। साथ ही देश की एकता, अखंडता के लिए उनके आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यकता है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला स्तरीय कार्यालय, अनुमंडल स्तरीय कार्यालय तथा प्रखंड/अंचल के कार्यालयों में भी दो मिनट का मौन रखकर शहीदों का स्मरण किया गया। साथ ही सभी शैक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.