सीवान, जनवरी 21 -- दारोगा भर्ती परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा स्वच्छ, कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने की दृष्टि से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केन्द्रों पर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, घड़ी या किसी भी प्रकार के प्रतिबंधित सामान ले जाने पर रोक रहेगी। परीक्षा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी तैनात किए गए हैं। डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने अभ्यर्थियों से समय से परीक्षा केन्द्र पहुंचने व परीक्षा के निमित्त दिए गए सभी निर्देशों का पालन करने की अपील की है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...