रांची, दिसम्बर 11 -- रांची, संवाददाता। रांची में बढ़ती ठंड और शीतलहर की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। डीसी मंजूनाथ भजन्त्री के आदेश पर पूरे जिले में बड़े पैमाने पर अलाव की व्यवस्था की गई है, ताकि गरीब, बेघर, दिहाड़ी मजदूर और रात्रि पाली में कार्यरत लोगों को राहत मिल सके। जिला प्रशासन ने शहर के भीड़भाड़ वाले चौक-चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मजदूर चौकियों, धार्मिक स्थलों, हाट-बाजारों और उन स्थानों पर, जहां रात में बड़ी संख्या में लोग खुले में सोते हैं, नियमित रूप से अलाव जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित की है। वहीं, ग्रामीण इलाकों में प्रखंड मुख्यालयों, पंचायत भवन परिसरों और बाजारों में भी अलाव जलाए जा रहे हैं। डीसी ने सभी अंचल अधिकारियों और प्रखंड विकास पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि अलाव के लिए लकड़ी...