रामगढ़, सितम्बर 5 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। विश्व हिंदू परिषद रामगढ़ जिला कार्यालय में शुक्रवार को पूर्व निमित्त, आगामी कार्यक्रमों और विहिप के पदाधिकारियों पर हुए हमले, फर्जी केस को लेकर जिला बैठक आयोजित की गई। बैठक में विहिप के प्रांत सह मंत्री मनोज पोद्दार और प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह उपस्थित हुए। बैठक का शुभारंभ ॐ के उच्चारण और श्री राम जय राम के जयघोष के साथ किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह ने कहा कि सभी बजरंगियों के उपर भगवान का कृपा सदैव है। सभी को मिलकर धरातल में कार्य करना है। तभी अखंड भारत बनते हम सभी अपने आंखों से देखेंगे। जिस तरह राम मंदिर बनते देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि 14 सितंबर को विश्व हिन्दू परिषद का रामगढ़ जिला अभ्यास वर्ग लगाया जाएगा। रामगढ़ जिला में 96 स्थानों पर शस्त्र पूजन किया ज...