गढ़वा, फरवरी 18 -- भवनाथुर। जिला प्रशासन ने सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) के लिए चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों का नया रोस्टर जारी कर दिया है। प्रशासन द्वारा जारी यह रोस्टर तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इसकी प्रति भवनाथपुर सीएचसी परिसर में सार्वजनिक रूप से टांग दी गई है ताकि आम नागरिक भी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों एवं कर्मियों की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकें। प्रशासन का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में नियमितता लाना, अनुपस्थिति की समस्या पर नियंत्रण करना तथा मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना है। रोस्टर में चिकित्सकों, नर्सों, एएनएम तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी का दिन और समय स्पष्ट ...