गिरडीह, अगस्त 6 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। किसान जनता पार्टी ने मंगलवार को झंडा मैदान गिरिडीह में धरना दिया। यह धरना जिला प्रशासन के विरोध में दिया गया। धरना में किजपा के केन्द्रीय कमेटी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि कुछेक भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा विधि सम्मत कार्य नहीं किया जाता है। आम जनता को कानून द्वारा प्रदत अधिकारी से वंचित करने की शिकायत जब जिला प्रशासन के समक्ष की जाती है, तब भी फरियादियों की नहीं सुनी जाती है। किजपा के कार्यालय सचिव विजय कुमार और पार्टी के संयोजक दासो मुर्मू ने कहा कि गिरिडीह जिला के जन प्रतिनिधियों में अगर आम जनता के प्रति हमदर्दी है तो जनता दरबार का लाइव प्रसारण कराने की मांग सरकार से करें। धरना के बाद दो मिनट का मौन रखकर दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन के निधन पर श्रद्धांजली अर्पित की गयी। इसके बाद बाद डाक के माध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.