मऊ, फरवरी 2 -- मऊ, संवाददाता। जिले में सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मौतों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र के विशेष प्रयासों के बाद जनवरी माह में सड़क हादसों में 27 प्रतिशत और मृतकों की संख्या में 45 प्रतिशत की गिरावट आई है। आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2025 में कुल 34 सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं, जिनमें 20 लोगों की जान गई थी। इसके विपरीत, जनवरी 2026 में 1 से 31 जनवरी के बीच कुल 25 दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें 11 लोगों की मृत्यु हुई। यह पिछले वर्ष की तुलना में दुर्घटनाओं में 27 प्रतिशत और मौतों में 45 प्रतिशत की कमी दर्शाता है। जिलाधिकारी ने पिछले दो-तीन महीनों से सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और मौतों की संख्या में गुणात्मक सुधार लाने के लिए विशेष प्रयास शुरू किए थे। नवंबर माह में, जिलाधिकारी ने 'सेव लाइफ फाउंडेशन' के...