कोडरमा, जून 19 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। भारी वर्षा के कारण उत्पन्न स्थिति के दौरान क्या करें और क्या न करें, इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से लोगों की सुरक्षा के लिए कई तरह के दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें कहा गया है कि घर के अंदर रहें। जब तक आवश्यक न हो, बाहर न निकलें। सुरक्षित स्थान पर रहें। सुरक्षात्मक कपड़े पहनें। बारिश में बाहर जाने की स्थिति में रेनकोट, रबर के जूते और अन्य सुरक्षा उपकरण पहनें। दरवाजे-खिड़कियां बंद रखें। तेज हवा और बारिश से बचाव के लिए यह जरूरी बताया गया है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्लग निकालें। बिजली के झटके से बचने के लिए इसे जरूरी बताया गया है। सरकारी अलर्ट और समाचारों पर नजर रखें। मौसम विभाग, प्रशासन या स्थानीय रेडियो की चेतावनियों का पालन करें। पीने के लिए साफ पानी का उपयोग करें। उबला या पैक्ड पानी पिएं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.