कोडरमा, फरवरी 20 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। निकाय चुनाव की घोषणा के समय ही जिला प्रशासन की ओर से नियमों का पालन तथा सुरक्षा के ख्याल से जिले के लाइसेंसी हथियार धारकों को हथियार सरेंडर करने का आदेश जारी किया था। मगर शुक्रवार को निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी कई लोगों ने अपने लाइसेंसी हथियार जमा नहीं कराए। ऐसे में प्रशासन इस मामले में गंभीर है। ऐसे में आदेश की अवहेलना करने वालों के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है। मालूम हो कि निकाय चुनाव बैलेट पेपर से हो रहे हैं। ऐसे में लाइसेंसी हथियार धारकों पर पुलिस की विशेष्ज्ञ नजर है। इस मामले में कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह का कहना है कि जिले में अवैध हथियार रखनेवालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। चुनाव के दौरान लाइसेंसी हथियार धारकों पर पुलिस कड़ी नजर रखे हुए है और गैर लाइसेंसी हथियार...