दरभंगा, मार्च 21 -- दरभंगा। भाजपा दरभंगा उत्तरी में प्रवक्ता के पद ई. चंदन सिंह का मनोनयन किया गया है। इसके लिए बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता बिपिन पाठक ने कहा कि चंदन के मनोनयन से संगठन में मजबूती आयेगी। इससे पहले वे भारतीय जनता युवा मोर्चा में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रह चुके हैं। इसके अलावा वे कई सामाजिक संगठनों में भी सक्रिय रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने इसके लिए जिला अध्यक्ष प्रो. अदित्य नारायण चौधरी मन्ना के प्रति आभार जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...