बुलंदशहर, जनवरी 8 -- जिलाधिकारी श्रुति की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिला प्रदर्शनी समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी 2026 के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। समिति सदस्यों के विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिला प्रदर्शनी का आयोजन 07 मार्च से 06 अप्रैल तक किया जाएगा। बैठक में एडीएम फाइनेंस अभिषेक सिंह द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 का आय-व्यय विवरण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही प्रदर्शनी स्थल पर कराए जाने वाले निर्माण कार्यों, दुकानों के किराए में प्रस्तावित वृद्धि, कर्मचारियों को वर्दी उपलब्ध कराने तथा विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रमों के आयोजन पर भी विस्तार से चर्चा हुई। डीएम ने निर्देश दिए कि जिला प्रदर्शनी को भव्य औ...