बाराबंकी, फरवरी 6 -- बाराबंकी। पुस्तकालय को पाठकों के लिए ज्ञान -केन्द्र बनाने, पाठकों के मध्य पठन संस्कृति को बढ़ावा देने, साहित्यिक के प्रति रुचि उत्पन्न करने, उन्हें पुस्तकालय में होने वाली गतिविधियों का सक्रिय हिस्सा बनाने और विचारों के आदान-प्रदान लिए एक मंच प्रदान कर पुस्तक चर्चा की स्वस्थ परंपरा को आरम्भ करने के उद्देश्य से राजकीय जिला पुस्तकालय में बुक रिव्यु कॉर्नर का शुभारम्भ किया गया। इस कार्नर में नियमित पाठकों द्वारा पढ़ी गई पुस्तकों के रिव्यु लिखे जायेंगे जिन्हें सूचना पट पर प्रदर्शित किया जाएगा। जिससे अन्य पाठकों को पुस्तक चयन में सहायता मिल सके। माह में एक अथवा दो बार स्थानीय प्रकाशकों और लेखकों को आमंत्रित कर उनके साथ पाठकों को अपने विचार साझा करने के लिए मंच प्रदान किया जाएगा। इसमें माध्यमिक बेसिक और प्रशिक्षण संस्थानों के...