कन्नौज, जनवरी 30 -- कन्नौज। विगत 23 जनवरी को निरीक्षण के दौरान शहर के पुस्तकालय भवन की जर्जर स्थिति फर्श क्षतिग्रस्त, प्रकाश व्यवस्था अपर्याप्त और बाउण्ड्रीवाल जीर्ण-शीर्ण पाई गई। इन अव्यवस्थाओं के बावजूद छात्र वहां अध्ययन कर रहे थे। एसे में जिलाधिकारी ने छात्रों के हित और सुरक्षित अध्ययन वातावरण को ध्यान में रखते हुए क्रिटिकल गैप्स मद के तहत 10 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की। इस धनराशि से पुस्तकालय में फ्लोरिंग, फर्नीचर, फॉल सीलिंग, पर्याप्त एवं आधुनिक प्रकाश व्यवस्था तथा बाउण्ड्रीवाल की मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। निर्माणदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड, इकाई-10, कानपुर को नामित किया गया है। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने निर्देश दिए हैं कि सभी काम समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं, ताकि छात्रों को...