लखीसराय, फरवरी 21 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। जिला पुलिस प्रशासन ने विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विभिन्न थानों में पदस्थापना में व्यापक फेरबदल किया है। एसपी अवधेश दीक्षित के निर्देश पर जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कई पुलिस निरीक्षक एवं पुलिस अवर निरीक्षक को नए थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी आदेश के तहत सूर्यगढ़ा अंचल के पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार को पुलिस निरीक्षक सह लखीसराय थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कबैया थानाध्यक्ष अमित कुमार को यातायात थानाध्यक्ष, माणिकपुर थानाध्यक्ष रंधीर कुमार को कबैया थानाध्यक्ष, पिपरिया थानाध्यक्ष उज्जवल कुमार को चानन थानाध्यक्ष, लखीसराय थाना के पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत कुमार को माणिकपुर थानाध्यक्ष, अमहरा थाना के अपर थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक संजिता कुमारी को बन्नु बगीचा थान...