लोहरदगा, दिसम्बर 30 -- नशा करोबारियों के विरुद्ध एक्शन मोड में नजर आई जिला पुलिस लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिला पुलिस के लिए साल 2025 उपलब्धियों का वर्ष साबित हुआ है। पुलिस ने अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में बड़ी और उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाए गए विशेष अभियानों के तहत नशा तस्करी, अवैध हथियार और चोरी की घटनाओं के विरुद्ध पुलिस को ऐतिहासिक सफलता मिली है। पुलिस की सक्रियता से अपराधियों में खौफ का माहौल बना है, वहीं आम जनता ने राहत की सांस ली है। जिले के पुलिस कप्तान सादिक अनवर रिजवी ने बताया कि वर्ष 2025 में एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 12 कांड दर्ज किए गए, जिनमें 222.580 किलोग्राम गांजा, 29.90 ग्राम ब्राउन शुगर तथा 26.86 किलोग्राम डोडा बरामद किया गया। मामलों में 15 नशा तस्करों की गिरफ्तारी हुई,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.