साहिबगंज, मई 4 -- साहिबगंज। जिला पुलिस ने बीते चार महीने में देश के 10 राज्यों में अपने यहां दर्ज 85 आपराधिक मामलों में छापेमारी की है। यहां की पुलिस के लिए दूसरे राज्यों में जाकर छापेमारी का यह अबतक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। दरअसल, यहां के एसपी अमित कुमार सिंह ने जिले के विभिन्न थानों में चार साल या उससे अधिक समय से लम्बित कांडों के निष्पादन के लिए इन दिनों विशेष अभियान चला रखे हैं। इसी क्रम में इन लम्बित मामलों के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अनुसंधानकर्ता को दूसरे राज्यों में भेजा जा रहा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले से संबंधित विभिन्न कांडों के अनुसंधानकर्ता को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बिहार , पश्चिम बंगाल , उत्तर प्रदेश , दमनदीप, गुजरात, असम, महाराष्ट्र, हरियाणा, कर्नाटक राज्य के विभिन्न हिस्सों में भेजा गया है। इधर, एक वरीय पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.