जमशेदपुर, जनवरी 2 -- पटमदा। पटमदा उत्तरी-02 के जिला पार्षद खगेन चंद्र महतो ने गुरुवार को अपने क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांवों में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए दर्जनों कंबल का वितरण कमलपुर पंचायत के तिलाबनी व चड़कपाथर तथा बिड़रा पंचायत के राखडीह एवं बेलडीह गांव में किया। मौके पर उनकी पत्नी बिंदु वाला महतो, प्रखंड 20 सूत्री सदस्य समीर महतो, राखडीह के ग्राम प्रधान बगला किंकर मिश्रा, सिद्धार्थ मिश्रा, जलन महतो, राम कमल महतो, वीनापाणि महतो व नमिता महतो आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.