रांची, जनवरी 13 -- चान्हो, प्रतिनिधि। प्रखंड के मदई और गोके गांव के युवकों के बीच मंगलवार को अपने आवास पर जिला परिषद सदस्य आशुतोष तिवारी ने हाथी से बचाओ को लेकर टॉर्च और पटाखे का वितरण किया गया। जिला परिषद सदस्य ने बताया कि इन दोनों गांव में पिछले एक सप्ताह से हाथियों के झुंड ने आतंक मचा रखा है। हाथियों ने कई घरों को नुकसान पहुंचाने के साथ किसानों की फसलों को रौंद दिया। उन्होंने वन विभाग से इसका स्थायी समाधान करने का आग्रह किया है और जल्द पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...