रांची, जनवरी 13 -- चान्हो, प्रतिनिधि। क्षेत्र में जिला परिषद सदस्य आदिल अजीम ने मंगलवार को दो दर्जन से अधिक गरीबों और जरूरतमंदों के बीच कंबल और गर्म कपड़ों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है और गरीबों की सेवा करने से आत्मिक संतुष्टि मिलती है। आदिल ने समाज के संपन्न वर्ग से आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की। मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.