धनबाद, जनवरी 6 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता जिला परिषद कार्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जिला परिषद की उपाध्यक्ष सरिता रवानी ने कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। जिला अभियंता कार्यालय में अभियंता द्वारा मांगी गई आवश्यक योजनाओं की सूची एवं संबंधित संचिकाएं उपलब्ध नहीं कराए जाने के विरोध में ग्रामीणों के साथ कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया तथा कार्यालय में ताला जड़ दिया। सोमवार को अपने समर्थकों के साथ पहुंची जिला परिषद उपाध्यक्ष सरिता रवानी ने कहा कि जिला परिषद धनबाद में भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला परिषद के कुछ पदाधिकारी एवं संवेदक आपसी मिलीभगत से योजनाओं में अनियमितता कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा कई योजनाओं से संबंधित जानकारी एवं संचिकाएं विधिवत रूप से मांगी गई थीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.