सिमडेगा, दिसम्बर 15 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिला परिषद बोर्ड की बैठक 16 दिसम्बर को दिन के 11 बजे से आयोजित की गई है। बैठक में सांसद कालीचरण मुंडा, कोलेबिरा विधायक विक्सल कोंगाड़ी, सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा, तोरपा विधायक सुदीप गुडिया सहित सभी निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है। बैठक में जिले में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...