आजमगढ़, जनवरी 28 -- रानी की सराय। कस्बा समेत आस पास के व्यापारी जिला परिषद के कर्मचारियों की मनमानी से परेशान है। उनका आरोप है कि नोटिस देने के नाम पर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। इस मामले को लेकर व्यापारियों मे रोष व्याप्त है। क्षेत्र के व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि कस्बा समेत आस-पास के प्रतिष्ठानों पर पहुंचने के बाद जिला परिषद के कर्मी यह पूछते है कितने वर्ष से दुकान है। फिर नंबर देकर मिलने के लिए कहा जाता है। न मिलने पर भारी भरकम राशि की नोटिस भेज दी जाती है। व्यापारियों का कहना है कि अगर जिला परिषद का टैक्स बनता है तो रजिस्ट्रेशन कर नियम से शुल्क वसूलना चाहिए। यहां नोटिस भेज कर मुख्यालय पर मिलने के लिए कहा जाता है। व्यापारियों ने विभाग के कर्मचारियों की मनमानी रोकने की जिलाधिकारी से मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...