मधुबनी, दिसम्बर 13 -- मधुबनी,नगर संवाददाता। जिला परिषद के विभिन्न मदों में बची करीब 100 करोड़ राशि खर्च होगी। इसके अलावा करीब जिला परिषद को 15 करोड़ राशि भी आवंटित हुई है। इन राशियों को समय सीमा के अंदर सभी क्षेत्रों में खर्च करने पर भी सहमति बनी। शनिवार को डीआरडीए सभागार में जिला परिषद की विशेष बैठक हुई। बैठक में अबतक शेष बची राशियों को विकासात्मक कार्य में खर्च करने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये। जिप अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में राशि के खर्च पर मुहर लगी। बैठक में हाल में आवंटित 15 करोड़ की राशि पर भी चर्चा हुई। बिंदु गुलाब यादव ने कहा कि अब समय काफी कम बचा है। ऐसे में विभिन्न मदों के पैसे अधिक हैं। कम से कम समय में इन राशियों को विकास मद में कैसे खर्च हो इसपर रणनीति बनी। उन्होंने कहा कि अब काफी कम समय इस...