बेगुसराय, फरवरी 2 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। पंचायत निधि का उपयोग ग्रामीण क्षेत्रों में ही किया जाना है। फिर भी ग्रामीण क्षेत्र की राशि को शहरी क्षेत्र में लगाया गया है। यह संविधान के विरुद्ध कार्य है। इसकी उच्चस्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो। यह बात भाकपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने कहीं। वे सोमवार को जिला परिषद कार्यालय के समक्ष जिला पार्षदों की ओर से अनिश्चितकालीन धरना का समर्थन करने पहुंचे थे। जिला परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान और उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह भी धरना स्थल पर दोनों डटे हुए दिखे। इसके अलावा जिला परिषद के सदस्यों में अंजनी कुमार सिंह, नंदलाल राय, चंदन कुमार, अमित कुमार, अमित कुमार देव, नीतीश कुमार, मनमोहन महतो, डिंपल कुमारी, ममता कुमारी आदि शामिल हुए। गौरतलब है कि इसके पहल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.