धनबाद, फरवरी 11 -- धनबाद, संवाददाता। धनबाद जिला परिषद की दुकानों को लेकर बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। परिषद की जांच में यह बात सामने आई है कि कुछ कारोबारी दो दुकानें मिलाकर एक कर अवैध रूप से कारोबार कर रहे हैं। जिला परिषद ने उसे नियम का उल्लंघन मानते हुए ऐसे दुकानदारों पर कार्रवाई का संकेत दिया है। जिलेभर में आधा दर्जन से अधिक ऐसी दुकानें चिह्नित की हैं, जहां दो दुकानों को तोड़कर या आपस में जोड़कर एक ही यूनिट के रूप में उपयोग किया जा रहा है। ये दुकानें पुलिस लाइन, सिटी सेंटर, बरटांड़ सहित प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में हैं। इन जगहों पर व्यावसायिक गतिविधियां अधिक होने के कारण नियमों की अनदेखी कर अवैध विस्तार करने की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं। इस बाबत जिला परिषद की अध्यक्ष शारदा सिंह ने बताया कि नियम के अनुसार एक व्यक्ति को सीमित दाय...