धनबाद, फरवरी 11 -- धनबाद, संवाददाता। धनबाद जिला परिषद कार्यालय ने विभिन्न जगहों पर निर्मित दुकानों की नीलामी की तिथियों में आंशिक संशोधन किया है। शुद्धि-पत्र जारी कर बताया गया कि पूर्व में जारी सूचना में निर्धारित नीलामी तिथियों को संशोधित किया गया है, जबकि अन्य शर्तें पूर्ववत रहेंगी। तोपचांची के गोमो रोड की 16 दुकानों की अब नौ मार्च को नीलामी होगी। कोटालअड्डा में सात दुकानों की 11 मार्च को नीलामी होगी। गोविंदपुर-बलियापुर रोड की 11 दुकानों की 13 मार्च को, पुटकी-जामाडोबा पथ की 15 दुकानों की नीलामी 16 मार्च, निरसा हटिया की 15 दुकानों की नीलामी 18 मार्च व निरसा हटिया की अन्य 13 दुकानों की नीलामी 20 मार्च को कराई जाएगी। जिला परिषद कार्यालय परिसर स्थित तीन दुकानों की 23 मार्च को नीलामी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...