गोड्डा, मार्च 19 -- गोड्डा। झारखंड के एक दर्जन से अधिक जिला परिषद अध्यक्ष पंचायती राज व्यवस्था की जानकारी लेने केरल गये है। केरल में तीन दिवसीय आवासीय शैक्षणिक भ्रमण किया जा रहा है। गोड्डा जिला परिषद अध्यक्ष बेबी देवी ने बताया कि हमलोग केरल इंस्टीट्यूट ऑफ लोकल एडमिनिस्ट्रेशन में पंचायती राज व्यवस्था कैसे सुदृढ़ हो यही यहां सीखने आये है। साथ ही कैसे अपने क्षेत्र को विकसित किया जाये और योजनाओं को धरातल पर उतारा जाये यह भी हम लोग सीखने आये हैं। यहां पंचायती राज व्यवस्था काफी बेहतर है और यहां के जनप्रतिनिधियों को योजनाओं का क्रियान्वयन से लेकर योजना निर्माण और फंड का इस्तेमाल में तकनीकी और भौतिक रूप कोई कठिनाई नहीं होती है। इस शैक्षणिक भ्रमण से झारखंड के पंचायती राज व्यवस्था के जिले में कमान संभाल रहे जिला परिषद अध्यक्ष तकनीकी रूप से केरल मॉड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.