सिमडेगा, फरवरी 21 -- केरसई, प्रतिनिधि। प्रखंड में लगने वाले केरसई मेला का शनिवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। मेला का उद्घाटन कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ हुई। जिसके बाद जिला परिषद अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग, उपाध्यक्ष सोनी कुमारी पैंकरा, जिप सदस्य प्रेमा बाड़ा, सीओ देवकांत सिंह ने संयुक्त रुप से फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया गया। बता दें कि केरसई मेला हर वर्ष आयोजित किया जाता है और यह क्षेत्र की परंपरा, संस्कृति एवं सामाजिक एकता का प्रतीक माना जाता है। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें, झूले एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.