नई दिल्ली, जनवरी 29 -- महाराष्ट्र की 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनावों के लिए मतदान अब पांच फरवरी के बजाय सात फरवरी को होगा। मतों की गिनती अब सात के बजाय नौ फरवरी को होगी। राज्य चुनाव आयोग ने गुरुवार को यह घोषणा करते हुए बताया कि विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद राज्य में तीन दिवसीय शोक घोषित किया गया है। इसी के कारण चुनाव कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...