प्रयागराज, फरवरी 7 -- आगामी वित्तीय वर्ष में जिला पंचायत 66.27 करोड़ रुपये से कार्य कराएगा। जिला पंचायत सभागार में शनिवार को पंचायत बोर्ड की बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना पर प्रस्ताव पास हुआ। इस दौरान तय किया गया कि इस राशि से कई काम कराए जाएंगे। इसमें सड़क, नाली, स्कूल भवन, अंत्येष्टि स्थल, नाला, पुलिया के साथ गंगापार और यमुनापार में एक-एक करोड़ रुपये की लागत से मिनी स्टेडियम को मंजूरी मिली। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह की अध्क्षता में हुई बैठक में कई अहम प्रस्तावों को पास किया गया। इस दौरान पंचायत क्षेत्रों में सात हजार व्यवसायियों की सूची रखी गई। इनके प्रतिष्ठानों से तीन फीसदी तक शुल्क वसूल किया जाएगा। कुछ सदस्यों ने दुकानदारों के गरीब होने की दशा में इस पर निर्णय लेने की बात कही। जिस पर तय हुआ कि कर न्यूनतम 600 रुपये ...